देहरादून: विधवा को न्याय दिलाने के लिए DM की सख्ती, कैनफिन होम्स की संपत्ति जब्त कर नीलामी के आदेश
देहरादून: विधवा महिला को परेशान करने पर DM सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई, कैनफिन होम्स की संपत्ति होगी नीलाम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। ऋण के बीमा होने के बावजूद आश्रितों को परेशान करने वाले बैंकों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अब सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कैनफिन होम्स लिमिटेड की संपत्ति को कुर्क कर आगामी 23 अगस्त को नीलामी भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने चुक्खुवाला निवासी विधवा माला देवी की शिकायत पर ये बड़ी कार्रवाई की। माला देवी ने बताया कि उनके पति स्व. उदय शंकर ने मकान क्रय के लिए कैनफिन होम्स से ₹20 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा भी कराया गया था। ऋण की ₹12.22 लाख की किस्तें जमा करने के बाद 20 जनवरी 2025 को पति का निधन भी हो गया। इसके बावजूद बीमा कंपनी व बैंक ने कोई कार्यवाही नहीं की, उल्टा विधवा महिला को परेशान भी किया गया।
महिला ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि दस्तावेज बैंक व बीमा कंपनी के पास होने के बावजूद उन्हें न्याय ही नहीं मिल रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए DM ने कैनफिन होम्स लिमिटेड, जीएमएस रोड शाखा के प्रबंधक की ₹22 लाख की RC काट दी और अब बैंक की संपत्ति को कुर्क करते हुए 23 अगस्त को नीलामी का आदेश भी जारी कर दिया।




