Dehradun: होटल कारोबारी से वेब सीरिज के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे, शातिर ठग पत्नी को भी अपने साथ ले गया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने देहरादून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ही ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लेकर उसे भी अपने साथ ही ले गया। अब पीड़ित कारोबारी भी पत्नी से तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। करनदीप से उनकी मुलाकात 4 वर्ष पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार भी करता है। संगतों की सेवा के लिए वह इंग्लैंड से भारत में आया है।
यही नहीं उसने यह बताया कि वह एक वेब सीरिज भी बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में भी लिया। होटल व्यवसायी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरिज के लिए पैसा देना भी शुरू कर दिया।
होटल कारोबारी ने जुलाई माह, वर्ष 2021 में 20 लाख रुपये, अगस्त माह 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर माह 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर माह में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके तेवर बदल गए। होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भड़का दिया।
वह उनसे झगड़ा करने लगी व करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए अदालत में केस दायर किया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।




