Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया है। आरोपी उपभोक्ता से अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन व लोड बढ़ाने के नाम पर पैसे मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन किया और पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात जेई अतुल कुमार को रिश्वत लेते हुए भी पकड़ लिया। टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाकर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। साथ ही अन्य संलिप्तता की पड़ताल भी की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740