देहरादून: पलटन बाजार में ज्वेलरी की दुकान में हंगामा, महिला के पास से बरामद हुई चोरी की अंगूठियां
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र के पलटन बाजार में स्थित झब्बालाल ज्वेलर्स में बीते बुधवार को एक महिला द्वारा हंगामा किए जाने का एक मामला सामने आया है। ज्वेलरी दुकान में अंगूठी चोरी के संदेह पर शुरू हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब दुकान कर्मियों ने पुलिस को भी बुलाया।
पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाशी भी ली। जांच में उसके पास से 2 अंगूठियां बरामद भी हुईं, जिन्हें उसने कथित रूप से चोरी भी किया था। कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला नशे की हालत में थी और बार-बार समझाने के बावजूद वह शांत ही नहीं हुई।
थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि
महिला के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान काटते हुए उसे हिरासत में भी लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का आपराधिक इतिहास है या नहीं।




