देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: राष्ट्रपति दौरे के दौरान तीन दिन बदले रहेंगे रूट, सफर से पहले जरूर देखें मार्ग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देहरादून दौरे को लेकर 21 जून तक बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट, एसपी ट्रैफिक ने की सहयोग की अपील
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में 21 जून तक यातायात डायवर्जन भी लागू रहेगा। इस दौरान राष्ट्रपति शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात में सहयोग भी करें।
मुख्य बिंदु:
- शुक्रवार 21 जून तक: ऋषिकेश व भानियावाला से देहरादून आने वाले वाहन रानीपोखरी-थानों होते हुए सर्वे चौक से शहर में प्रवेश करेंगे।
- हरिद्वार और मसूरी से देहरादून आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से ही भेजा जाएगा।
- 20 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: मसूरी मार्ग पर विशेष डायवर्जन भी लागू रहेगा।
- 21 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक: फिर से रानीपोखरी-थानों रूट से ही देहरादून व मसूरी की ओर वाहनों को भेजा जाएगा।
प्रमुख डायवर्जन पॉइंट:
भानियावाला फ्लाईओवर, भोगपुर तिराहा, डोईवाला, कारगी चौक, शिमला बाइपास, सहस्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर, ग्रेट वैल्यू तिराहा व दिलाराम चौक भी शामिल हैं।
ट्रैफिक पुलिस की अपील:
एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि
वे दुपहिया वाहनों, लिंक मार्गों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें। आपातकालीन सेवाओं को कहीं पर भी रोका नहीं जाएगा।
यह ट्रैफिक प्लान राष्ट्रपति के सुरक्षित व सुचारु भ्रमण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यातायात से संबंधित किसी भी असुविधा से बचने के लिए नागरिक समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।




