देहरादून: प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और मारपीट, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित ननूरखेड़ा में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत ननूरखेड़ा स्थित कार्यालय में एक प्रकरण को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ अपने समर्थकों के साथ निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से वार्ता करने को पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कुर्सियां और अन्य सामान इधर-उधर फेंककर तोड़फोड़ की। घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं है।
इस संबंध में निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड अजय कुमार नौडियाल की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया। साथ ही विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला की तहरीर पर भी अलग से मामला भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों व वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की। इसके बाद एक हिस्ट्रीशीटर समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश भी किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली, निवासी ननूरखेड़ा, थाना रायपुर
- लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर, थाना रायपुर
- राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर
- अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच भी जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश भी की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



