देहरादून में “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान तेज़, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 145 छात्रों का टेस्ट, सभी रिपोर्ट नेगेटिव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देहरादून: “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के लक्ष्य को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार अभियान भी तेज़ कर रही है। इसी क्रम में पुलिस, प्रशासन व डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में पढ़ रहे 145 छात्र–छात्राओं का ड्रग्स किट से रैंडम यूरिन टेस्ट भी कराया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव ही आई। दून पुलिस अब तक जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 572 छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी करा चुकी है।
इससे पहले सभी छात्रों से ड्रग टेस्ट के लिए सहमति पत्र (कंसेंट फॉर्म/शपथ पत्र) भी भरे गए थे।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद छात्रों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या नशे में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक भी किया गया।
स्थानीय जनता, छात्रों व अभिभावकों ने दून पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान कैंपस को सुरक्षित व नशामुक्त बनाने में बेहद कारगर भी साबित हो रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724




