उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर, 11-12 दिसंबर को पाला और शीतलहर का येलो अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर आज बुधवार और गुरुवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन जिलों में शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम भी शुष्क रहेगा। बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। आज बुधवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने के आसार है।




