मौसम अलर्ट का असर – फूलों की घाटी बंद, हेमकुंड साहिब यात्रा घांघरिया में रुकी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के चलते विश्व धरोहर फूलों की घाटी को आज सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। वहीं, हेमकुंड साहिब यात्रा को घांघरिया में ही रोक दिया गया है।
घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप के अनुसार यहां 200 से अधिक श्रद्धालुओं को रोका भी गया है। जिले में 15 अगस्त तक सभी ट्रैकिंग रूटों पर आवाजाही बंद ही कर दी गई है।




