ऊर्जा भवन घेराव को निकले किसान, स्मार्ट मीटर और गन्ना मूल्य को लेकर देहरादून कूच
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
डोईवाला/देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज गुरुवार को ऊर्जा भवन घेराव का ऐलान किया है। इसके तहत बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए देहरादून में पहुंचेंगे।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से भी किसानों का काफिला ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए देहरादून की ओर को रवाना होगा। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हरिद्वार से लेकर डोईवाला तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की है। डोईवाला में गुरुद्वारा लंगर हॉल पर किसानों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया है। वहीं राजधानी देहरादून में भी प्रदेश कार्यालय में किसान जुटकर ऊर्जा भवन की ओर को कूच करेंगे।
किसानों को रोकने के लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है।
किसान संगठन का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को वापस लिया जाए और इसके साथ ही अन्य राज्यों की तर्ज पर कृषि ट्यूबवेल की बिजली माफ करने और गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग उठाई जा रही है।




