सिडकुल श्रमिकों का आमरण अनशन, श्रम कानूनों के उल्लंघन और उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज़
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सिडकुल की कंपनी में श्रम कानूनों का पालन न करने और उत्पीड़न करने के विरोध में श्रमिकों ने डाल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले आज सोमवार से गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
इस दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि कंपनी में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि श्रमिकों को न्याय दिलाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। कहा कि स्थानीय विधायक ने उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
संगठन के महामंत्री वीरू सिंह ने कहा कि कंपनी ने नियमित कर्मियों को भी ठेकेदारों के अधीन कर दिया है। सरकार, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। आमरण अनशन पर कृष्णा देवी, पिंकी गंगवार, प्रेमवती, पुष्पा देवी, देव कुमार, रामावतार बैठे।




