23 फरवरी 2026: सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, चांदी ₹15,236 प्रति किलो महंगी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
23 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोना व चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी भी दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न शुद्धता के सोने के दाम में 2,000 से 3,300 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई है, जबकि चांदी के भाव में 15 हजार रुपये से ज्यादा का उछाल भी देखा गया।
सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट (999 शुद्धता): ₹1,58,428 — ₹3,362 महंगा
- 23 कैरेट (995 शुद्धता): ₹1,57,794 — ₹3,349 महंगा
- 22 कैरेट (916 शुद्धता): ₹1,45,120 — ₹3,080 महंगा
- 18 कैरेट (750 शुद्धता): ₹1,18,821 — ₹2,521 महंगा
- 14 कैरेट (585 शुद्धता): ₹92,680 — ₹1,966 महंगा
चांदी का भाव
- 999 शुद्धता (प्रति किलो): ₹2,65,550 — ₹15,236 महंगी
शुक्रवार के मुकाबले तेजी
शुक्रवार शाम को 24 कैरेट सोना ₹1,55,066 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सोमवार सुबह बढ़कर ₹1,58,428 हो गया। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,42,040 से बढ़कर ₹1,45,120 प्रति 10 ग्राम में पहुंच गया।
चांदी भी शुक्रवार शाम ₹2,50,314 प्रति किलो से उछलकर ₹2,65,550 प्रति किलो पर भी पहुंच गई।
महत्वपूर्ण जानकारी
IBJA द्वारा जारी दरें देशभर में मान्य होती हैं, हालांकि इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता। गहनों की खरीद के समय टैक्स व मेकिंग चार्ज जुड़ने से कीमत अधिक हो जाती है।
ध्यान देने योग्य है कि IBJA की ओर से दरें शनिवार, रविवार व केंद्र सरकार की घोषित छुट्टियों पर जारी नहीं की जातीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




