लक्सर के ढाढेकी गांव में अज्ञात बदमाशों की फायरिंग, परिवार में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लक्सर के ढाढेकी गांव में बीते शुक्रवार की तड़के अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर फायरिंग कर दी। गीनमत रही कि गोलियों की चपेट में कोई नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव निवासी चंद्रकिरण के रोजमर्रा की तरह बीते गुरूवार की रात में भी परिवार के सदस्यों के साथ में आंगन में सोए थे। अभी दिन भी पूरी तरह नहीं निकला था कि उनके घर के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिसकी वीडियो फुटेज भी वायरल हो रही है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक काले रंग की गाड़ी पीड़ित ग्रामीण चंद्रकिरण के घर के बाहर आकर रुकती है। जिसमें से उतरकर एक बदमाश हाथ में हथियार लिए नजर आता है।
पीड़ित ग्रामीण चंद्रकिरण ने बताया कि फायरिंग होते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। वहीं मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी मनोज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




