Former CM Harish Rawat commented on Haryana and Jammu Kashmir assembly election results

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी टिप्पणी

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा में एक राजनीतिक चतुराई और किसी एक समूह विशेष के खिलाफ भावना बना करके हरियाणा का चुनाव जीता है।

हरियाणा के चुनाव में बीजेपी की जीत का उत्तराखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यहां जब भी उपचुनाव होगा या निकाय चुनाव होगा यहां के लोकल मुद्दे पर होगा। वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव परिणाम पर कहा कि वहां के लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए मतदान किया।