गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीढ़ियों पर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
गैरसैंण: चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान विपक्ष का विरोध लगातार ही जारी है। दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक विधानसभा की मुख्य सीढ़ियों पर पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ देर के लिए अंदर जाने का रास्ता बाधित भी हो गया।
कांग्रेस विधायकों ने बजट सत्र की अवधि कम रखने और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त समय न देने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व अन्य विधायक किनारे से होकर सदन के अंदर पहुंचे।
धरने के बीच एक रोचक दृश्य भी देखने को मिला, जब संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ को उठाने की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन वह अपनी जगह पर डटे रहे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने हंसी-मजाक करते हुए पूछा कि रास्ता किसने जाम किया है, जिस पर कांग्रेस विधायक एक साथ ही बोले—“मैंने किया।”
कांग्रेस का कहना है कि बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जाए और परंपरा के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पेश करने के फैसले पर सवाल भी उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जल्दबाजी में बजट पास कराने की कोशिश भी कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




