उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चारधाम यात्रा से पहले गंगोत्री हाईवे बदहाल, खतरे के बीच तैयारियों पर सवाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी: 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू होनी है, लेकिन गंगोत्री हाईवे की हालत अब भी चिंताजनक ही बनी हुई है।
पिछले वर्ष आई आपदा के बाद कई स्थानों पर सड़क धंसने व भूस्खलन की समस्या 8 माह बाद भी जस की तस है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को 30 मार्च तक हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू ही नहीं हो पाया है।
लेम्चागाड, सोनगाड, भटवाड़ी व डबरानी समेत कई इलाकों में मलबा और बोल्डर अब भी पहाड़ियों पर लटके हुए हैं, जिससे हल्की बारिश में भी खतरा बढ़ भी सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले सड़क की स्थिति को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740