Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

त्योहारों से पहले मिलावट-जमाखोरी पर सरकार सख्त, जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

त्योहारी सीजन में मिलावट, जमाखोरी और नियमों की अनदेखी पर उत्तराखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि इसकी निगरानी मंडलायुक्त करेंगे।

सोमवार को जिला प्रशासन और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग जिलों में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, कई दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए और सड़ी-गली व एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। जांच केवल खाद्य गुणवत्ता तक सीमित नहीं रही, बल्कि चीनी की जमाखोरी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की भी पड़ताल की गई।

चमोली में तीन खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। एक्सपायरी सामान मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया और सामग्री नष्ट कराई गई। वहीं, दो कंपनियों के उत्पाद पैकेजिंग और लेबलिंग के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते संबंधित निर्माताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग में 12 दुकानों की जांच के दौरान छह सैंपल लिए गए। छह दुकानों पर एक्सपायरी सामान मिलने के बाद उसे नष्ट कराया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अल्मोड़ा में मिठाइयों के दो सैंपल लिए गए, जबकि बागेश्वर में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तीन नमूने जुटाए गए। पिथौरागढ़ में भी दो सैंपल लिए गए।

चंपावत में अभियान एक अगस्त से जारी है। अब तक 21 स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें 10 जगहों से सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं, जबकि सर्वे के लिए तीन अलग नमूने लिए गए।

देहरादून में सोमवार को 11 खाद्य नमूने लिए गए और तीन प्रतिष्ठानों को व्यवस्थाओं में सुधार की चेतावनी दी गई। जिले में एक अगस्त से अब तक 70 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 48 सैंपल लिए जा चुके हैं। सर्वे के लिए 20 अतिरिक्त नमूने लिए गए हैं और 11 दुकानदारों को सुधार के नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में चार वाद दर्ज कराए गए हैं।

हरिद्वार में 17 अगस्त से अभियान चल रहा है। अब तक 47 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच कर 27 सैंपल लिए गए हैं। 10 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं और चार मामले विभिन्न न्यायालयों में दर्ज कराए गए हैं।

पौड़ी में सोमवार को 10 सैंपल लिए गए, जिनमें छह को जांच के लिए लैब भेजा गया। धारा 36 के तहत एक वाद भी स्वीकृत किया गया है। नैनीताल में 10 दुकानों की जांच कर छह सैंपल लैब भेजे गए, जबकि एक नमूना सर्वे के लिए लिया गया। एक प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नोटिस दिया गया और मानकों के अनुरूप न मिलने वाली 10 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।

टिहरी में सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह सैंपल लिए गए। वहीं, उत्तरकाशी में 15 स्थानों पर जांच की गई और चार नमूने लिए गए। बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने के एक मामले में संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया।

सरकार का यह अभियान त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ जमाखोरी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button