केदारनाथ और हेमकुंड साहिब तक रोपवे निर्माण को मिली हरी झंडी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड में रोपवे कनेक्टिविटी अब विकास व आस्था की डोर को और मजबूत करने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में रोपवे परियोजनाएं न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देंगी बल्कि अर्थव्यवस्था, पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
सोनप्रयाग–केदारनाथ व गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब के बीच बनेगा रोपवे
सीएम ने जानकारी दी कि जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) व गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब (12.4 किमी) तक रोपवे का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे पर लगभग 4100 करोड़ रुपये व गोविंदघाट-हेमकुंड रोपवे पर लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत भी आएगी।
एनएचएलएमएल और राज्य सरकार की साझेदारी
इस परियोजना में एनएचएलएमएल की 51% व राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी होगी। समझौते के अनुसार राजस्व का 90% हिस्सा पर्यटन, परिवहन व गतिशीलता के क्षेत्र में खर्च किया जाएगा।
धामी बोले – नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्वतमाला परियोजना के तहत हो रहा यह निर्माण प्रदेश को वैश्विक पटल पर नई पहचान भी देगा। साथ ही यह प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार व आर्थिकी वृद्धि का बड़ा जरिया भी बनेगा।
रोड कनेक्टिविटी में भी तेजी से काम
चारधाम ऑलवेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, सितारगंज-टनकपुर मोटरमार्ग, पौंटा साहिब-देहरादून, बनबसा-कंचनपुर, भानियावाला-ऋषिकेश, काठगोदाम-लालकुंआ और हल्द्वानी बाईपास सहित सीमांत क्षेत्रों में सड़क संपर्क का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री और पर्यटन मंत्री के बयान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मोदी व धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। रोपवे निर्माण से श्रद्धालुओं की यात्रा बेहद आसान होगी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह परियोजना पर्यटन को नई उड़ान देगी व स्थानीय स्तर पर लोगों की आर्थिक स्थिति और रोजगार में वृद्धि भी करेगी।




