हज यात्रा 2025: तीसरी किस्त और अतिरिक्त भुगतान की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, जानें पूरी जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड हज समिति ने हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों के लिए तीसरी किस्त और अतिरिक्त शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की है। हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को इस तिथि तक 71,700 रुपये की तीसरी किस्त जमा कराना अनिवार्य भी है।
उत्तराखंड हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जो हाजी कुर्बानी के लिए ‘हां’ का विकल्प चुनेंगे, उन्हें 16,600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं, लखनऊ इबारकेशन से यात्रा पर जाने वाले हजयात्रियों को 81,650 रुपये जमा करने होंगे और उन्हें भी कुर्बानी के लिए अतिरिक्त 16,600 रुपये का भुगतान करना होगा।
तीसरी किस्त को भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के जरिए ऑनलाइन या बैंक शाखा में जमा किया जा सकता है। जमा की गई राशि की पे स्लिप को उत्तराखंड हज समिति के हज हाउस कलियर में भी जमा कराना अनिवार्य है।
यात्रियों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि से पहले अपना भुगतान पूरा कर लें, ताकि यात्रा की प्रक्रिया में कोई भी रुकावट न आए।




