हल्द्वानी बेस अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर, स्वास्थ्य मंत्री भड़के — 10 दिन में सुधार नहीं तो सीएमओ का तबादला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं एक बार फिर से सामने आ गईं। मरीजों को सुविधाओं के अभाव में निजी अस्पतालों का रुख भी करना पड़ रहा है। हालात देख स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत औचक निरीक्षण के दौरान नाराज़ भी हो गए व चेतावनी दी कि 10 दिन में सुधार नहीं हुआ तो सीएमओ का तबादला भी किया जाएगा।
मंगलवार को मेले में शामिल होने के बाद मंत्री रावत ने अस्पताल का निरीक्षण कर बंद पड़े आईसीयू को 5 दिसंबर से शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने इमरजेंसी, वार्डों की व्यवस्था और मरीजों की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश भी दिए।
सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने कहा कि लिफ्ट मरम्मत के लिए बजट भी मिल चुका है और जल्द काम शुरू होगा। अन्य समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
अस्पताल में प्रमुख समस्याएं:
- डेढ़ साल से सीटी स्कैन मशीन खराब
- दोनों लिफ्टें दो साल से बंद, मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर
- मुख्य भवन जर्जर, मरम्मत कार्य सुस्त गति से
मरीजों व तीमारदारों की बढ़ती परेशानी देखते हुए अस्पताल प्रबंधन पर सवाल और तेज भी हो गए हैं।




