हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, ट्रैफिक प्लान जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में भी आ गई है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं।
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। 19 से 22 मार्च तक रात में विशेष चेकिंग व गश्त अभियान चलाने, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती और हर गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत सुबह के समय संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
ईद व अलविदा जुम्मा को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जा रही है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बम निरोधक दस्ते के साथ हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सघन चेकिंग होगी, जबकि होटल, लॉज व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। भारी व छोटे वाहनों को काठगोदाम, ज्यौलीकोट और भवाली बाईपास मार्ग से डायवर्ट भी किया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भीमताल मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और कुछ समय के लिए इसे जीरो जोन भी घोषित किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




