हरिद्वार पुलिस ने स्मैक तस्कर गिरोह के सरगना की 52 लाख की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया की शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार पुलिस ने बरेली के स्मैक तस्कर गिरोह के सरगना पर शिकंजा करते हुए उसकी 52 लाख से अधिक की संपत्ति को चिह्नित किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में भेज दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि थाना श्यामपुर में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। मुकदमे में गैंग लीडर आरोपी शराफत अली निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून व गैंग के सदस्य शहजाद खान निवासी बिहार कला इज्जतनगर जनपद बरेली, सलमान खान निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून, शहादत खान निवासी पीर बौडढा थाना इज्जतनगर जिला बरेली का नाम सामने आया था। सभी आरोपी स्मैक और नशीले पदार्थों की तस्करी बरेली से लाकर देहरादून और हरिद्वार के इलाके में करते थे।
वहीं, एसएसपी ने बताया कि विभाग के आंकलन में आरोपी आरोपी शराफत की करीब 52 लाख रुपये की संपत्ति सामने आई है। ये संपत्ति अवैध कमाई से अर्जित की है। संपति जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित की जा चुकी है। बताया कि आरोपी शराफत और उसके साथी श्यामपुर थाने से 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2023 में पकड़े गए।
बता दें कि इससे पहले 250 ग्राम स्मैक के साथ थाना भमौरा बरेली, वर्ष 2020 में 31 ग्राम हेरोइन के साथ विकासनगर देहरादून, वर्ष 2022 में थाना सियानी गेट में 210 ग्राम हेरोइन के साथ और वर्ष 2019 में सात ग्राम स्मैक साथ थाना सहसपुर देहरादून से भी जेल जा चुका है। आरोपी ने विभिन्न खातों में पैसा जमा कर रखा था। तीन प्लॉट एक मकान की खरीददारी देहरादून में की थी।




