हरिद्वार: वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदलेगा, सीएम धामी ने की पुष्टि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार — हाल ही में वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल भी मचा दी थी। विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट की और आश्वासन दिया कि स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर ही रहेगा।
वंदना कटारिया ने कहा कि उन्हें स्टेडियम का नाम बदलने की खबर मीडिया से ही मिली थी, जिससे उन्हें दुख हुआ। उन्होंने कहा, “यह केवल मेरे नाम का मामला नहीं था, यह एक खिलाड़ी के सम्मान का भी सवाल था। लेकिन अब सीएम से मुलाकात के बाद भ्रम दूर हो गया है।”
उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि जो लोग उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, अब जब सीएम ने स्पष्ट आश्वासन दे दिया है, तो वे धरना-प्रदर्शन समाप्त करें।
वंदना ने सीएम धामी की सराहना करते हुए कहा कि
“मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील हैं, खेल प्रेमी हैं और उन्होंने कई मुद्दों पर सकारात्मक संवाद भी किया।”




