हरीश रावत का दावा: शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत उनकी सरकार ने की, बीजेपी सरकार ने इसे रोक दिया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने का शुभ कार्य उनकी सरकार के समय किया गया, जिसे सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी के दोस्तों ने बंद कर दिया था। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी को समझ आई और शीतकालीन यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया।
शुभारंभ करने का निर्णय लिया है, लेकिन यात्रा के लिए शासन स्तर पर जो आवश्यक तैयारियां होनी चाहिए थी, वह सुनाई ही नहीं दे रही हैं। हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मुझे उम्मीद है कि सीएम ने यदि पुरानी फाइलें पलटी होंगी तो बहुत सारे कदम जो उस समय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए थे, वह उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे। और लिखा, सारा उत्तराखंड चाहता है कि शीतकालीन चारधाम यात्रा सफल हो। श्रद्धालुओं और पर्यटकों का अब टेस्ट बदल रहा है। लोग अब जाड़ों में भी पहाड़ों की तरफ रुख भी कर रहे हैं। यहां की स्वच्छ आबोहवा व खिली धूप लोगों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण है।
कहा, मुख्यमंत्री ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत होमगार्ड के लोगों को 200 रुपये विशेष भत्ता देने की बात कही। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि दुर्गम क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों पर्वतीय विशेष भत्ता भी दिया जाना चाहिए। जो पहले यूपी के समय 8 जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाता था।




