हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा मोहनदास आश्रम में की संत जयंती में भागीदारी, देश की अखंडता पर दी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भूपतवाला स्थित बाबा मोहनदास आश्रम में पहुंचे। बाबा मोहनदास आश्रम में संत की जयंती कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।
इस दौरान हरियाणा के सीएम सैनी ने हरिद्वार में बटेंगे तो कटेंगे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की अखंडता के लिए सभी को सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत 1947 में बंटा है जब बांग्लादेश बना तब भी भारत बंटा है।
वहीं, सैनी ने कहा कि देश की अखंडता के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति मजबूती से काम करें और देश को आगे बढ़ाए।




