जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हाईकोर्ट की एंट्री: कांग्रेस की याचिका पर नैनीताल पुलिस को गायब सदस्यों की तलाश के आदेश
नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी में गुंडागर्दी के आरोपों की जंग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान माहौल भी गरम हो गया है। कांग्रेस व बीजेपी एक-दूसरे पर गुंडागर्दी के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उनके 5 बीडीसी सदस्यों का अपहरण किया गया, वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने उनके 4 सदस्यों को गायब किया है।
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व विधायक संजीव आर्या के साथ धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ते ही कांग्रेस हाईकोर्ट में पहुंच गई।
हाईकोर्ट ने डीएम व एसएसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होकर शांति से मतदान कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही, लापता 5 बीडीसी सदस्यों को ढूंढकर पुलिस सुरक्षा में मतदान केंद्र पहुंचाने व मतदान का समय बढ़ाने का आदेश भी दिया।
चुनाव स्थल पर तनाव इतना बढ़ा कि दोनों दलों के समर्थकों के बीच लात-घूंसे तक भी चल गए। फिलहाल सभी की निगाहें हाईकोर्ट और मतदान नतीजों पर ही टिकी हैं।




