उत्तराखंड

Holi 2025: होली पर घर जाने वालों के लिए राहत, यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों पर चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें

होली के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की तैयारियां तेज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। होली के मौके पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और कम समय में यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अब तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली मार्ग पर यात्री भीड़ को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने व अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला भी लिया है। साथ ही, अगर मेरठ-मुरादनगर के बीच यातायात जाम की स्थिति बनती है तो दिल्ली मार्ग की बसों को मेरठ एक्सप्रेस-वे से चलाया जाएगा, हालांकि यह निर्णय स्थिति के अनुसार ही लिया जाएगा।

इस समय उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी सुपर डीलक्स वाल्वो बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे पर कर रहा है। दिल्ली के लिए नॉन-स्टॉप वॉल्वो बसें बिहारीगढ़ से एक्सप्रेस-वे होकर मुजफ्फरनगर, मेरठ व नोएडा होते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक जा रही हैं। इन बसों को दून से दिल्ली की दूरी तय करने में केवल 4 से साढ़े चार घंटे लग रहे हैं, जबकि बाकी बसों को लगभग 6 घंटे का समय लग रहा है।

होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और मौसम के गर्म होने के कारण यात्रियों ने एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। चूंकि दिल्ली के लिए सीएनजी बसों की संख्या सीमित है, महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर रिजर्व में खड़ी सभी बसों का संचालन भी किया जाएगा। निगम प्रबंधन ने आदेश दिया है कि रास्ते में यात्रियों को देखकर यदि बस चालक ने बस नहीं रोकी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

अतिरिक्त साधारण बसों का संचालन

त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम ने लंबी दूरी के मार्गों पर अतिरिक्त साधारण बसें भी लगा दी हैं। जिन बसों में मामूली तकनीकी खराबी थी, उन्हें ठीक कर मार्ग पर संचालन के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली व अन्य मार्गों पर कुल 100 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

अवकाश पर रोक

त्योहारों के मद्देनजर बसों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम ने चालक, परिचालक और सभी डिपो अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य स्थिति में ही मुख्यालय स्तर से अवकाश की मंजूरी ही दी जाएगी। इस दौरान अवकाश न लेने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी लिया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://pbn-ph.website/data/bl.txt): Failed to open stream: HTTP request failed! in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 40