दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, ससुराल वालों समेत 7 पर मुकदमा दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर क्षेत्र से तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष ने न केवल घर से निकाल दिया, बल्कि पति ने फोन पर उसे तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के कुछ महीने बाद शुरू हुआ उत्पीड़न:
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 11 मई 2023 को शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवक से हुआ था और शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, जेठ व देवर ने बाइक व सोने की चेन की मांग शुरू कर दी।
बार-बार घर से निकाला, फिर दिया तीन तलाक:
पीड़िता के अनुसार, दहेज न लाने पर ससुराल वालों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की और घर से निकाल दिया। परिजनों के समझाने पर वह दोबारा ससुराल लौटी, लेकिन उत्पीड़न जारी ही रहा। इसी वर्ष 20 जून को उसे फिर घर से निकाल दिया गया।
इसके बाद 11 सितंबर को आरोपी उसके मायके पहुंचे व मारपीट कर दहेज की मांग दोहराई। जब उसने असमर्थता जताई, तो 13 सितंबर को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा:
लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, जेठ, देवर व दो अन्य पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
राजीव रौथाण, कोतवाली प्रभारी लक्सर ने कहा —
“पीड़िता की शिकायत पर 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी जारी है। जांच उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।”




