कुमाऊं कमिश्नर का खास अंदाज: उत्तरायणी मेले में आवाज का जादू, झूम उठे लोग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंच से गीता प्रस्तुत कर लोगों का मन भी मोहा। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर जिले के छाना बिलौरी गांव से जुड़ा कुमाउनी गीत “झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी लागला बिलौरी का घामा…” गीत को प्रस्तुत किया।
उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ करने बागेश्वर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर रावत ने तहसील परिसर से निकली झांकी को हरी झंडी भी दिखाई। वह झांकी के साथ बाजार में पैदल चलते हुए नुमाइशखेत मैदान तक भी गए। मैदान के प्रवेश द्वार पर मेले का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया। इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने उनसे गीत गाने की फरमाइश ही कर डाली। लोगों के आग्रह के बाद वह खुद को गीत गाने से रोक ही नहीं सके। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कुमाउनी गीत प्रस्तुत भी किया। मेलार्थियों ने भी उनके गीत का खूब आनंद भी लिया।
वर्ष 2012 में डीएम दीपक रावत ने किया था मेले का शुभारंभ
इस वर्ष आचार संहिता के चलते मेला प्रशासनिक है। जिसके चलते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का शुभारंभ भी किया। यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया है, इससे पूर्व वह साल 2012 में बतौर डीएम उत्तरायणी मेले का शुभारंभ कर चुके हैं। उस वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगी थी। तब भी मेला प्रशासनिक ही था।




