8 अप्रैल से उत्तराखंड के पांच दिवसीय दौरे पर आएंगी कुमारी सैलजा, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा लंबे समय बाद 8 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति व आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगी।
दौरे की शुरुआत 8 अप्रैल को रुद्रपुर से होगी, जहां वह ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर व काशीपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। 9 अप्रैल को हल्द्वानी व कोटद्वार में कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद 10 अप्रैल को हरिद्वार व रुड़की में पार्टी बैठकों में हिस्सा लेंगी।
11 अप्रैल को वह मसूरी और देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। 12 अप्रैल को एनएसयूआई के “जय भीम-जय हिंद” कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली को लौटेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस दौरे के दौरान प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों व संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं से विस्तार से चर्चा होगी, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




