नन्हीं काजल ने पुकारा “मोदी जी!”, मुस्कुराते हुए बच्चों से बोले प्रधानमंत्री — “मैं कौन हूं?”
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के मुख्य समारोह में उस वक्त एक भावुक पल देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कर रहे थे। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मौजूद एक नन्हीं बच्ची काजल ने उत्साहित होकर पुकारा – “मोदी जी, मोदी जी!”
बच्ची की आवाज सुनते ही प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए उसके पास पहुंचे और बच्चों से मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा, “मैं कौन हूं?” — जिस पर बच्चों ने एक स्वर में भी कहा, “मोदी जी!”
काजल ने प्रधानमंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया, जिसे उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वीकार भी किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र गांधीग्राम की हेल्पर शिखा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपने केंद्र के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर भी मिला।
प्रधानमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए पूछा कि वे क्या करते हैं, जिस पर बच्चों ने उत्साह से जवाब भी दिया — “ड्रॉइंग बनाते हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
यह छोटा सा संवाद समारोह के सबसे प्यारे व यादगार पलों में से एक बन गया, जिसने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी।




