भव्यता और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, “हरे राम हरे कृष्णा” की गूंज से झूमी पूरी योगनगरी।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला क्षेत्र में मधुबन आश्रम की ओर से भव्य जगन्नाथ यात्रा का आयोजन भी किया गया। यात्रा की शुरुआत कैलाश गेट से हुई और यह मंदिर, चंद्रभागा पुल, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा तक पहुंची, जहां इसका समापन भी हुआ।
यात्रा के दौरान सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने “हरे राम हरे कृष्ण” की धुन पर झूमते हुए नृत्य भी किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण भी नजर आया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने बताया कि मधुबन आश्रम की यह 8वीं जगन्नाथ यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक यात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कृष्ण भक्त और राम भक्त भी शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की प्रतिमाओं की भी भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।




