भगवानपुर में गौकशी का बड़ा खुलासा, 350 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ महिला गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी और प्रतिबंधित मांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। सिकरोड़ा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 350 किलो प्रतिबंधित मांस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जीवित गौवंश बरामद किया। पुलिस टीम के पहुंचते ही 6 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर थाना प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापा मारा और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, बरामद जीवित गौवंश को पास के कमरे में क्रूरतापूर्वक खूंटे से बांधा गया था और वह भूखा-प्यासा मिला। इसके बाद मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि फरार 6 अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



