कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, 12 जिलों और प्रमुख शहरों में नए अध्यक्षों की घोषणा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब 12 जिलों व प्रमुख शहरों में कुल 27 नए कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। देहरादून जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों व शहर इकाइयों के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है।
कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी बनाया है। यह उनकी दूसरी पारी भी होगी। गोदियाल के नेतृत्व में नई जिला व शहर इकाइयों का गठन किया गया है।
जिला अध्यक्षों की सूची:
- अल्मोड़ा: भूपेंद्र सिंह भोज
- बागेश्वर: अर्जुन चंद्र भट्ट
- चमोली: सुरेश डिमरी
- चंपावत: चिराग सिंह फर्त्याल
- हरिद्वार: बालेश्वर सिंह
- नैनीताल: राहुल छिमवाल
- पौड़ी गढ़वाल: विनोद सिंह नेगी
- पिथौरागढ़: मुकेश पंत
- रुद्रप्रयाग: कुलदीप कंडारी
- टिहरी गढ़वाल: मुराली लाल खंडवाल
- उधम सिंह नगर: हिमांशु गाबा
- उत्तरकाशी: प्रदीप सिंह रावत
शहर और महानगर अध्यक्षों की सूची:
- देहरादून महानगर: जसविंदर सिंह गोगी
- पछवादून: संजय किशोर
- परवादून: मोहित उनियाल
- देवप्रयाग: उत्तम असवाल
- हल्द्वानी: गोविंद सिंह बिष्ट
- काशीपुर: अलका पाल
- रुद्रपुर: ममता रानी
- डीडीहाट: मनोहर सिंह टोलिया
- हरिद्वार महानगर: अमन गर्ग
- कोटद्वार: विकास नेगी
- कोटद्वार शहर: मीना देवी
- पुरोला: दिनेश चौहान
- रानीखेत: दीपक किरोला
- रुड़की: फुरकान अहमद
- रुड़की शहर: राजेंद्र कुमार चौधरी
कुल 27 नए अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकेत भी दिया है। देहरादून जिले के नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा फिलहाल लंबित ही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फेरबदल से कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए संगठनात्मक ऊर्जा को नया जोश देने की कोशिश भी कर रही है।




