जूता चुराई के विवाद में टूटी शादी, बारात बिना दुल्हन के लौटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी के दौरान जूता चुराई के विवाद ने ऐसी तूल पकड़ी कि दूल्हे और दुल्हन के परिवारों के बीच जमकर झगड़ा हो गया, जिसके परिणामस्वरूप शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
मामला उस वक्त का है जब दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और शादी की रस्में शुरू हो गईं। निकाह के बाद मेहर की रस्म पूरी हुई और फिर जूता चुराई की रस्म शुरू हुई। दुल्हन की बहनें ने दूल्हे के जूते चुराए और उन्हें वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। दूल्हा इस पर 5 हजार रुपये देने के लिए तैयार हुआ, लेकिन बहनें अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इस बीच मजाक-मजाक में दुल्हन की एक बहन ने दूल्हे को भिखारी कह दिया, जो बारातियों को बेहद अपमानजनक लगा।
यह बात दूल्हे और बारातियों को इतनी नागवार गुज़री कि दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दूल्हा पक्ष ने भी तंज कसते हुए कहा कि दुल्हन के परिवार ने अपनी बेटी को हल्के-फुल्के गहने दिए हैं। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई भी कर डाली।
दूल्हे ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। यहां समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन दूल्हा पूरी घटना के बावजूद दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार था। हालांकि, दुल्हन का भाई इस पर भड़क गया और उसने साफ कह दिया कि वह अपनी बहन को दूल्हे के घर नहीं भेजेगा।
आखिरकार, दोनों पक्षों के बीच कुछ सामान के लेन-देन पर समझौता हुआ और बारात बिन दुल्हन के ही देहरादून वापस लौट गई। यह घटना एक हल्की सी मजाक से बढ़े विवाद ने विवाह को समाप्त कर दिया, और दूल्हा साबिर अपनी शादी के सपने के साथ घर लौट आया।




