अरुणाचल में शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह को रुद्रप्रयाग में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह (36) को आज मंगलावर उनके पैतृक क्षेत्र में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के निवासी शहीद रविन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और अरुणाचल प्रदेश के अलोंग में देश सेवा के दौरान शहीद भी हो गए।
शहीद जवान अपने पीछे पत्नी, 1 बेटा और 1 बेटी को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर रात रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया, जहां से आज अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला में ले जाया गया। इसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार भी किया गया।
अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व केदारनाथ विधायक शामिल हुए। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शहीद के परिवार के साथ हैं। उन्होंने भगवान केदारनाथ से प्रार्थना की कि शहीद रविन्द्र सिंह के परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति मिले।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि
शहीद की वीरगति से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर भी है। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे और अपने सौम्य स्वभाव के कारण गांव में सभी के प्रिय भी थे। उन्होंने कहा कि देश सेवा में शहादत गौरव की बात है, लेकिन उनके असमय निधन से गांव ही नहीं, पूरे जनपद में गहरा शोक भी व्याप्त है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




