रुद्रपुर में कांग्रेस पार्षद पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, पुलिस जांच में जुटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर में किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे व नगर निगम पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जहां उनका इलाज भी चल रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बदमाशों ने पहले पार्षद की स्कूटी को गिराया और फिर उन पर हमला भी किया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर थाने में पूछताछ भी की जा रही है।
घटना के बाद अस्पताल में राजनीतिक दलों के लोग व स्थानीय नेता जुट गए। रुद्रपुर के मेयर, विधायक व एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और सौरभ बेहड़ का हालचाल भी जाना। विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस हमले को निंदनीय बताया है और पुलिस को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




