
पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्ति की तरफ बढ़ चला है| आज 10 अगस्त, पेरिस ओलंपिक में भारत का 15वां दिन होगा| अब तक पूरे हो चुके 14 दिनों में भारत के खाते में कुल 6 मेडल आ चुके हैं| अब 15वें दिन भारत के लिए 7वां मेडल पक्का हो सकता है| आज भारत के लिए सातवां मेडल कुश्ती में पक्का हो सकता है, जिसमें 76 किलोग्राम भार वर्ग में रितिका एक्शन में दिखाई देंगी|
पहले गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर नज़र आएंगी| गोल्फ का चौथा और आखिरी राउंड खेला जाएगा| अब तक पूरे हो चुके तीन राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है| तीन राउंड पूरे हो जाने के बाद अदिति अशोक 40वें और दीक्षा डागर 42वें पायदान पर मौजूद हैं| गोल्फ के चौथे राउंड की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से होगी|




