देहरादून में मॉकड्रिल: कई आपदा स्थितियों में राहत-बचाव का अभ्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: जनपद में आज 18 मार्च को सुबह करीब 9:45 बजे मॉकड्रिल के तहत एक के बाद एक आपदा घटनाओं का अभ्यास भी किया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत आपदा प्रबंधन तंत्र (IRS) को सक्रिय किया, जिसके बाद संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर राहत व बचाव कार्यों का समन्वय करने लगे।
मॉकड्रिल के दौरान विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में भूकंप प्रभावित स्थिति, ऋषिकेश के चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बम ब्लास्ट, त्रिवेणी घाट पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़, मसूरी में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन और वाहन दुर्घटना, कालसी ब्लॉक के लालढांग पुल के पास हादसे जैसी परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास भी किया गया।
इस दौरान सभी एजेंसियों ने समन्वय बनाते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी और क्षमता का परीक्षण भी किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




