श्रीरामचरितमानस के मर्मज्ञ संत मोरारी बापू आज केदारनाथ धाम में रामकथा करेंगे। इसी के साथ भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन हो जाएगा।
मोरारी बापू ने 10 अक्टूबर को कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू के पवित्र तीर्थस्थलों से होते हुए केदारनाथ पहुंची है।
रामकथा के बाद यात्रा का पहला चरण संपन्न होगा। वहीं, यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर से गुजरात में शुरू होगा, जिसका समापन जगन्नाथ पुरी में किया जाएगा।
