नैनीताल एसएसपी पी.एन. मीणा का तबादला, विवादों में घिरे अफसर अब सतर्कता अधिष्ठान में एसपी बने
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल | नैनीताल जिले में दो साल से अधिक कार्यकाल पूरा करने के बाद एसएसपी पी.एन. मीणा का तबादला सतर्कता अधिष्ठान में एसपी के पद पर कर दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान मीणा कई विवादों में घिरे रहे और कई घटनाओं ने नैनीताल पुलिस की छवि पर सवाल खड़े किए।
फरवरी 2024 में हुए बनभूलपुरा कांड ने हल्द्वानी को देशभर में सुर्खियों में ला दिया था। इस हिंसक घटना में कई लोगों की जान गई थी और हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। कर्फ्यू के बाद ही क्षेत्र में शांति बहाल हुई थी।
बाद में आरोपियों की जमानत पर पुलिस की विवेचना को लेकर सवाल उठे थे। मई 2024 में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने जिले के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था, वहीं अगस्त में काठगोदाम में मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर फिर से सवाल उठे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिपं सदस्यों के अपहरण का मामला विधानसभा तक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोला था। मामले में हाईकोर्ट ने भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर एसएसपी को फटकार लगाई थी।
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मंजूनाथ टीसी को नैनीताल का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
अब तक वह अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात थे।
मंजूनाथ इससे पहले अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी रह चुके हैं।
अपने सादगीपूर्ण और सुलझे हुए स्वभाव के लिए जाने जाने वाले मंजूनाथ ने आईआरबी द्वितीय, पीएसी 40 बटालियन, हरिद्वार एसपी ट्रैफिक, और देहरादून एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। मंजूनाथ टीसी के सामने नैनीताल में कई बड़ी चुनौतियां हैं शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार लगने वाले जाम। हिट एंड रन मामलों में वृद्धि। स्मैक और चरस तस्करी के बढ़ते केस। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना।
स्थानीय लोगों की उम्मीदें हैं कि नए एसएसपी जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर दिशा देंगे और नैनीताल पुलिस की साख को फिर से बहाल करेंगे।




