उत्तराखंड पुलिस में तबादलों की नई लिस्ट जारी, प्रमोशन के बाद दरोगा से बने इंस्पेक्टरों को मिली नई तैनाती
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादलों की बड़ी सूची जारी की गई है। हाल ही में दरोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किए गए अधिकारियों को अब नई तैनाती भी दे दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
पदोन्नति के बाद इन पुलिस अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों व थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों की इस सूची को विभागीय प्रक्रिया के तहत ही तैयार किया गया है, जिसमें पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है।
देखें लिस्ट – किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती:



बताया जा रहा है कि आगामी समय में और भी तबादले संभव हैं, क्योंकि प्रमोशन की प्रक्रिया अब भी जारी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस फेरबदल से जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।




