स्ट्रीट डॉग का आतंक : नर्सिंग अधिकारी की बेटी को कुत्ते ने काटा, सरोज ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में स्ट्रीट डॉग्स के बढ़ते आतंक से परेशान नर्सिंग अधिकारी सरोज ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले उनकी 7 वर्ष की बेटी को कुत्तों ने 9 जगहों पर काट लिया था। यह घटना मेडिकल कॉलेज चौकी के पास हुई। इससे पहले भी परिसर में स्टाफ के 3 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं।
नर्सिंग अधिकारी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी को न केवल शारीरिक चोटें आईं, बल्कि मानसिक आघात भी हुआ है। उनका कहना था कि परिसर में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और स्ट्रीट डॉग्स राहगीरों पर भी हमला करते हैं, यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ देते हैं। इस कारण पूरा इलाका असुरक्षित भी महसूस हो रहा है।
सरोज ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन को बेहतर बनाने का अनुरोध भी किया है।
वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 50-60 कुत्ते घूमते रहते हैं। कॉलेज के छात्रों का कहना है कि मुख्य छात्रावास अधीक्षक, डॉ. आरजी नौटियाल ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार कदम उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग स्ट्रीट डॉग्स को खाना और संरक्षण दे रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।




