उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राजनीति में साइडलाइन किए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में किनारे कर दिया गया है, तो उन्होंने कहा, “ऐसा कौन कह रहा है? ऐसा तो नहीं है।”
निशंक ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में विधायक बनने से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक की जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब संगठन को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।
वहीं, 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर निशंक ने कहा कि पार्टी संगठन को जहां उनकी जरूरत महसूस होगी, वह वहां खड़े रहेंगे। उन्होंने किसी खास पद या चुनावी जिम्मेदारी को लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया।
