उत्तराखंड

इंजीनियरिंग में भी बढ़े महिलाओं की भागीदारी : रेखा आर्या

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन के 11वें अधिवेशन में प्रमोशन और वेतन विसंगतियों पर जल्द समाधान का आश्वासन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

 

देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं इस क्षेत्र में भी पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व करेंगी।

आज मंगलवार को देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी मनोरंजन सदन में आयोजित उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन के 11वें महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने संगठन की विभिन्न मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक रुख का भरोसा दिलाया।

प्रमोशन और वेतन विसंगतियों पर सरकार गंभीर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जूनियर इंजीनियरों की प्रमोशन संबंधी मांगों पर विचार करते हुए सरकार ने पहले ही एक विशेष समिति गठित कर दी है। यह समिति तय समयसीमा के भीतर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद जल्द प्रमोशन की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशन और वेतन विसंगतियों जैसी अन्य लंबित मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और जल्द ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

महिलाओं की भागीदारी को लेकर कही खास बात

रेखा आर्या ने कहा कि इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी क्षेत्र में भी अब महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अब भी उनकी संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने युवतियों से आह्वान किया कि वे इस क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे आएं और नेतृत्व करें।

राष्ट्रीय खेलों में विद्युत विभाग की अहम भूमिका

अधिवेशन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफलता के लिए मंत्री रेखा आर्या को बधाई दी। इस पर मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में विद्युत विभाग के इंजीनियरों ने भी तेजी और सजगता के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर संगठन की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, केंद्रीय महासचिव पवन सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, एन. कोठियाल, आर.के. जैन, जे.सी. पंत समेत कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39