Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

हल्द्वानी के एसटीएच में हर दिन 20 हजार से ज्यादा गोलियां खा रहे मरीज, बढ़ती दवा निर्भरता चिंता का कारण

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खानपान व बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों की दवाओं पर निर्भरता तेजी से भी बढ़ रही है। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच), हल्द्वानी में हर दिन 2 हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं व अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक ये मरीज रोजाना 20 हजार से ज्यादा गोलियों का सेवन भी कर रहे हैं।

अस्पताल में सबसे ज्यादा दर्द निवारक, एंटी एलर्जी, बुखार, गैस, बीपी व शुगर की दवाओं का उपयोग हो रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन-फॉलिक एसिड की करीब 3 हजार गोलियां प्रतिदिन भी दी जा रही हैं, जबकि आंख, ईएनटी व सर्जरी विभाग में भी बड़ी मात्रा में दवाओं, ड्रॉप्स व सिरप का इस्तेमाल हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह, हाई बीपी, हृदय रोग व कैंसर जैसी बीमारियों के बढ़ने से दवा निर्भरता बढ़ी है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दवा से ज्यादा जरूरी बचाव व स्वस्थ जीवनशैली है। नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान, नमक-चीनी का सीमित सेवन, तंबाकू व शराब से दूरी और बिना जरूरत सप्लीमेंट न लेने जैसी आदतें बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button