पौड़ी गढ़वाल: महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को पिंजरे में किया गया कैद, क्षेत्र में फैली दहशत के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
हलसी गांव में रविवार शाम हुई थी 34 वर्षीय लता देवी की दर्दनाक मौत, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से पकड़ा गया आदमखोर गुलदार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड – द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रविवार शाम एक गुलदार ने खेत में बकरियां चरा रही 34 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। लता देवी पत्नी जयवीर सिंह इस हमले में मौके पर ही मौत का शिकार हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल भी फैल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लता देवी रोज की तरह शाम के समय अपने घर के पास खेत में बकरियों को चरा रही थीं। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान राजेश मियां ने बताया कि
लता देवी की चीख सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन व वन विभाग सक्रिय हो गया। पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल व पटवारी कांता प्रसाद तत्काल गांव के लिए रवाना हुए। साथ ही लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा रेंज के रेंजर उमेश चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर भी पहुंचे।
गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में आखिरकार सफलता मिली और आज सोमवार को गुलदार को कैद कर लिया गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन क्षेत्र में अब भी भय का माहौल बना ही हुआ है।
ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि गुलदारों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए गांव के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।




