बोर्ड परीक्षाओं के बीच पुलिस अलर्ट, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी किए सख्त निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: देहरादून में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों, शादियों व अन्य आयोजनों में लाउडस्पीकर और डीजे का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी भी न हो।
एसएसपी ने पीक आवर्स व स्कूल टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को भी कहा है। साथ ही सभी अंतर्जनपदीय व अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, पर्यटन सीजन व आगामी त्योहारों को लेकर भी समीक्षा की गई। वर्तमान में चल रहे रमजान और आने वाली होली को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक करने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को संस्थानों, प्रतिष्ठानों व गोदामों का फायर ऑडिट करने और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। एसएसपी ने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




