विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
विकासनगर: 14 मार्च 2025 को विकासनगर के मेहूवाला स्थित आनंद वाटिका रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने होली के दिन रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, वादी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका रेस्टोरेंट आनंद वाटिका होली के दिन एक पार्टी के दौरान विवाद का शिकार हुआ। रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया। लेकिन कुछ समय बाद, करीब 20-25 लोगों का एक समूह रेस्टोरेंट पर आया और वहां तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आग लगने के कारण रेस्टोरेंट के बर्तन, गैस सिलेंडर और एक पुरानी मोटरसाइकिल नष्ट हो गए।
इस घटना के बाद वादी द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने सागर, हिमांशु शर्मा व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने एक टीम गठित की, जो सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से जानकारी एकत्रित कर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई।
गठित टीम द्वारा की गई जांच के आधार पर 3 अभियुक्तों – सागर (25 वर्ष), दिनेश सिंह बिष्ट (22 वर्ष), और अंकुश कटारिया (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे होली मनाने के लिए रेस्टोरेंट में गए थे, लेकिन जब वहां के लोगों ने उन्हें होली न मनाने दिया तो उन्होंने बदला लेने की योजना बनाई और बाद में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और आग लगा दी।
पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।




