देहरादून में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, जिलाधिकारी ने की सुधारात्मक बैठक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें।
बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संजीदगी दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं जिनपर अंकुश लगना जरूरी है




